Public App Logo
Profile Picture

Jharkhand News Live Video

@jharkhandnewsvideo
1263Followers
0Following
लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के MLA संजीव सरदार, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे !
दिवाली तक UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा,15 अक्टूबर से लागू होना था 0.4% चार्ज; त्योहारी सीजन को देखते हुए फैसला !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर माता की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभायी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप अनुष्ठान किया. उन्होंने अपनी माता को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया.
मुस्लिम बहुल अजरबैजान के स्कूलों में हिजाब बैन पर विवाद, 96% आबादी मुस्लिम, फिर भी सरकार ने बदला ड्रेस कोड; छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया !
पलामू से पूर्व लोकसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को मंजूरी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ब्रज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल के रूप में डॉ. हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे.
आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता, वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं !
हावड़ा और सियालदह राजधानी तथा सियालदह-बीकानेर दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के साथ अब हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी धनबाद होकर गुजरेगी।

मुंबई में आयोजित टाइम टेबल कॉन्फ्रेंस में हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई। आठ से 10 अक्टूबर तक आयोजित बैठक में देशभर के चीफ कंट्रोलर शामिल हुए। इनमें पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के चीफ कंट्रोलर भी शामिल थे।

हालांकि, फिलहाल धनबाद से सीधे कोई नई ट्रेन नहीं चलेगी। यहां से गुजरने वाली हावड़ा-आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की संभावना तलाशी जाएगी।

हावड़ा से आनंदविहार के बीच सभी जोन और रेल मंडलों के ग्रीन सिग्नल के बाद फेरे बढ़ाने संबंधी निर्णय लिया जाएगा। सप्ताह में दो या तीन दिन अमृत भारत चलाई जा सकती है। इसके अलावाअमृत भारत एक्सप्रेस का फेरा बढ़ने से कम आय वर्ग वाले यात्रियों के लिए दिल्ली पहुंचने की राह आसान हो सकेगी।
होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता, भारत ने हमले रोकने को कहा; 3 दिन में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमला !
कहते हैं कि जीवन में सफलता उन्हीं लोगों के कदम चूमती है, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी झारखंड की आरती महतो की है। रांची के अनगड़ा प्रखंड के तुरुप गांव की रहने वाली आरती महतो ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT मेसरा) रांची से इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की है। खास बात यह है कि आरती महतो की मां इसी बीआईटी मेसरा में साफ-सफाई (झाड़ू-पोछा) का काम करती हैं। आरती महतो ने बीआईटी मेसरा से बीटेक और एमटेक करने के बाद अब यहीं से पीएचडी (डॉक्टरेट) की डिग्री हासिल की है। आरती महतो का यहां तक पहुंचने का सफर काफी कठिनाइयों से भरा रहा है।
गिरिडीह जिले में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को नावाडीह गांव के युवाओं ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का काफिला रोक दिया. पीरटांड़-नावाडीह मोड़ से नावाडीह गांव होते हुए पालगंज सीमा तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर युवाओं ने नाराजगी जतायी.
आजसू नेता हरेलाल महतो ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने के बाद आजसू के तेवर तल्ख हैं. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सुदेश महतो ने बताया कि 'किसी व्यक्ति के आने-जाने से हमें फर्क नहीं पड़ता है, मैं पहले भी कहता रहा हूं.
नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए यह कदम उठाया। बताया गया कि स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेजा जाएगा।
लंबी पूछताछ के बाद रविवार को बांग्लादेशी युवक सुमोन मियां को साहिबगंज मंडल कारा भेज दिया गया। रविवार दोपहर जीआरपी पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधर, रांची से एटीएस के पदाधिकारी भी सुमोन मियां से पूछताछ के लिए पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उसे जेल भेज दिया गया था।

अब पदाधिकारी दोबारा आएंगे और कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पूछताछ करेंगे। एटीएस के पदाधिकारी ने जीआरपी थाना पहुंच कर थाना प्रभारी सत्यदेव राम से जानकारी ली और मामले से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए।

एटीएस के वरीय पदाधिकारी उन दस्तावेजों की जांच पड़ताल करेंगे, जिसके बाद सुमोन मियां से पूछताछ के लिए एटीएस के यहां आने की उम्मीद है।

एटीएस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह भारत कैसे आया, किस एजेंट ने भेजा, आने का उद्देश्य क्या था और श्रीनगर में उसके कितने साथी हैं। उससे पाकिस्तान और नेपाल की मुद्रा के स्रोत के बारे में भी पूछा जाएगा।
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ ही देवी आराधना की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन आसमान के तीखे तेवरों ने उत्सव की तैयारियों पर चिंता बढ़ा दी है। 

शहर में जब शिल्पकार भव्य पंडालों को अंतिम रूप देने और तोरणद्वारों को सजाने में जुटे हैं, तब बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी बवंडर ने रंग में भंग डालने की स्थिति पैदा कर दी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार से अगले चार दिनों तक जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी के साथ भारी वर्षा की पीली चेतावनी जारी की है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाएं विशाल पंडालों के ढांचों और सज्जा बिगाड़ देंगी। 

मूर्तियों और विद्युत सज्जा को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न पूजा कमेटियां आनन-फानन में तिरपाल बांधने में जुट गई हैं, ताकि नमी और बारिश से किसी प्रकार का नुकसान न हो।
सरकारी दफ्तरों और योजनाओं की लंबी प्रक्रिया के बीच कई बार जरूरतमंद लोगों के लिए एक छोटी-सी मदद भी बड़ी राहत बन जाती है। जामताड़ा प्रखंड के मेंझिया गांव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

सर्वजन पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी बैंक खाता खुलवाने में परेशानी झेल रही सावित्री राय की मदद के लिए बीडीओ अबिश्वर मुर्मू खुद उनके पास पहुंचे। सावित्री राय, पति मोतीलाल राय, मेंझिया गांव की निवासी हैं।

पेंशन योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बैंक खाता जरूरी था। महिला की स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने उन्हें अपने वाहन से वनांचल ग्रामीण बैंक, मेंझिया पहुंचाया और अपनी मौजूदगी में खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।
रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है, अब केवल एयरलाइन कंपनियों की पहल का इंतजार है। डूरंड कप के दौरान विदेशी खिलाड़ियों के लिए कस्टम और इमिग्रेशन जैसी सुविधाएं सफलतापूर्वक जांची जा चुकी हैं।
लौहनगरी और आसपास के जिलों के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. विदेश जाने की चाह रखने वालों और पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों को अब लंबी वेटिंग से मुक्ति मिलेगी. कारण यह कि जमशेदपुर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए विदेश मंत्रालय और डाक विभाग ने प्रक्रिया को और सुगम व तेज कर दिया है. दैनिक अप्वाइंटमेंट क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गयी है.
"मुझे अरेस्ट या डिटेन नहीं, किडनैप किया गया था" : ध्रुव राठी

<nis:link nis:type=tag nis:id=dhruvrathee nis:value=DhruvRathee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल है। पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है। उसने डॉ. अनिल कुमार के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
धनबाद में साइबर ठग एटीएम से पैसे चुराने का नया तरीका अपना रहे हैं। मटकुरिया स्थित एसबीआई एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लॉट से एक संदिग्ध प्लेट मिली है। पुलिस को आशंका है कि इस प्लेट का इस्तेमाल ग्राहकों को ठगने के लिए किया जा रहा था।

हाल ही में एक ग्राहक के खाते से 1000 रुपये कट गए, लेकिन उसे नकदी नहीं मिली। इसी एटीएम से पहले भी 3000 रुपये की ठगी हो चुकी है। एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं होने और सीसीटीवी कैमरों की खराब स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंकों को पत्र लिखा है। उन्होंने एटीएम में सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, नियमित जांच और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ठगी की घटनाओं को रोका जा सके।
झारखंड में मानसून की विदाई का समय नजदीक है, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। रविवार से आसमान साफ होने और ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है, जबकि शनिवार को 11 जिलों में हल्की बारिश हुई थी।
खतियानी परिवार ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें राजमाता की उपाधि देने की मांग की। साथ ही, हजारीबाग की जर्जर सड़कों की त्योहारों से पहले मरम्मत कराने की अपील जिला प्रशासन से की गई।
रजरप्पा में दिखेगा इटली के वेटिकन सिटी का नजारा,  बनेगा 51 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल !
ज्ञानेश कुमार चोर है, देश को आज़ादी हम ने दिलाई है, हमलोग वोट चोरी नहीं होने देंगे : मंत्री इरफ़ान अंसारी
राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस !