छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ और ट्रॉफी अनावरण के साथ 'नवा रायपुर ओपन 2026' का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव तथा सीईओ अमनदीप जौहल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गोल्फ के प्रति युवाओं की रुचि जगाना, स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और नवा रायपुर की विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों की मौजूदगी और इस भव्य आयोजन से न केवल छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति समृद्ध होगी, बल्कि खेल पर्यटन को भी एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
#NavaRaipurOpen2026 #ChhattisgarhSports #VishnuDeoSai #KapilDev #GolfInIndia #SportsTourism #RaipurDiaries #ChhattisgarhPride #FairwayGolfResort #FatafatNews