
#रामनगर के पवन जिंदल सीएम पोर्टल पर शिकायतों के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने पर हुए मजबूर।
#रामनगर के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता पवन जिंदल ने कहा कि #सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के क्रम में निदेशक महोदय द्वारा चाही गई आख्या उपलब्ध कराने में विलम्ब के विरोध में धरने दे रहे हैं।
#उन्होंने पत्र भेजकर कहा है कि मेरे द्वारा सीएम पोर्टल पर 6 अक्टूबर 2021 को दर्ज शिकायत के अतिरिक्त अन्य शिकायतों पर कार्यवाही के क्रम में शासन द्वारा 29.7.26 को निदेशक महोदय से दो बिंदुओं पर आख्या चाही गई थी।
#जिसके क्रम में निदेशक महोदय द्वारा 6.8.26 को आपको पत्र प्रेषित कर उक्त दो बिंदुओं की आख्या चाही गई है
महोदय उक्त के संदर्भ में मेरे द्वारा सीएम पोर्टल पर 10.8.26 को फीडबैक और सुझाव दर्ज आपको व्हाट्सएप और मेल द्वारा भी उपलब्ध कराते हुए आख्या अविलंब उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया
मगर खेद की बात है कि आप द्वारा फिर भी सीएम पोर्टल पर 13.8.26 को विद्यालय को पत्र निर्गत अपडेट कर शिकायतों को partially close बार बार किया जा रहा है और आख्या अपलोड नहीं की जा रही है
अतः आपकी ये कार्यशैली मुझे गांधीवादी तरीके अपनाने को विवश कर रही है जिसके क्रम में शुक्रवार दिनांक 11.9.2026 को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय धरना देने का मन मेरे द्वारा बनाया जा रहा है, इसके लिए मजबूर करने की समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी ।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar