कानपुर के जाजमऊ में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष!
कैलाश नगर तिवारीपुर में सोमवार देर रात पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया।
इस घटना में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
📍 स्थान: कैलाश नगर तिवारीपुर, जाजमऊ, कानपुर
खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #Jajmau #KanpurNews #GroundZeroNews #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #BreakingNews #कानपुर #जाजमऊ #कानपुर_न्यूज #खूनी_संघर्ष #पथराव #मारपीट