राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आज चित्तौड़गढ़ आएंगी, ग्रामीण सेवा शिविरों का करेंगी अवलोकन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग की राज्य मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार 30 जून को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया कि निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. बाघमार 30 जून (मंगलवार) को अपराह्न 3 बजे उदयपुर से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर सायं 4:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगी। यहां ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन करने के पश्चात रात्रि 8 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।