
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह का निधन, 83 वर्ष की आयु में भोपाल में ली अंतिम सांस
भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक जगत से दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य विजय सिंह (एवी सिंह) का बुधवार, 11 नवंबर 2026 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
1970 बैच के आईएएस अधिकारी थे एवी सिंह
22 अक्टूबर 1943 को जन्मे आदित्य विजय सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 1970 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी थे। उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वे भोपाल और ग्वालियर के कलेक्टर भी रहे तथा केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी कार्य किया।
दिग्विजय सिंह सरकार में संभाली थी मुख्य सचिव की जिम्मेदारी 👉 एवी सिंह ने मार्च 2002 से जनवरी 2004 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। यह वह दौर था जब प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी। उनके मुख्य सचिव रहते ही दिसंबर 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुआ था।
राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में भी दी सेवाएं
मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासनिक अनुभव और निर्णय लेने की कार्यशैली के चलते उन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
✍️ Hindustan Media 24x7 सच के साथ, हर पल… 24x7
#MadhyaPradeshNews #BhopalNews #AVSingh #IAS #BreakingNews #MP