
बाँदा :-वांछित अभियुक्त पर 50,000 का पुरस्कार घोषित ।*
जनपद चित्रकूट के थाना मानिकपुर में पंजीकृत *मु0अ0सं0 101/2026 धारा 70(2),127(2),351(3),131(2),304(2) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट* जघन्य अपराध की घटना में बांछित अभियुक्त लल्लू उर्फ लाला उम्र 25 वर्ष पुत्र जगजीत वर्मा निवासी ग्राम करबई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट द्वारा की जा रही है ।
अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त 1.अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा। 2. जिन्नू कोल पुत्र रघुनन्दन कोल निवासी गेदुरहा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
अभियोग में वाछित चल रहे अभियुक्त लल्लू उर्फ लाला उम्र 25 वर्ष पुत्र जगजीत वर्मा निवासी ग्राम करबई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा जो घटना के समय से फरार चल रहा है । जिसके ऊपर पुरस्कार धनराशि बढ़ाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट की प्रेषित रिपोर्ट के क्रम में मेरे द्वारा दिनांकः 04.08.2026 को वांछित *अभियुक्त लल्लू उर्फ लाला उम्र 25 वर्ष पुत्र जगजीत वर्मा निवासी ग्राम करबई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा* की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया ।
Atarra, Banda | Aug 4, 2026