बाँदा :-सावन के दूसरे सोमवार पर भण्डारे का आयोजन
*शिवकृष्ण मल्टी स्पेशलिटि हास्पिटल के संचालक ने किया आयोजन*
बांदा। समाजसेवा में हमेश बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने वाले शिवकृष्ण मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के संचालक इं. अरूणेश और उनकी पत्नी डा. संगीता सिंह ने एक फिर भण्डारे का आयोजन कर शिवभक्तों को भोजन कराया है। शहर के नरैनी रोड स्थित नर्सरी के बाहर सावन में सेवा का भंडारा का आयोजन शिव कृष्ण मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल ने सावन माह के शुभ अवसर पर एक बड़ा भंडारा आयोजित किया है। जिसमे हजारो शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इं.अरूणेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय भण्डारा 10 और 11 अगस्त को हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भण्डारे के लिए टेंट, टेबल-कुर्सी लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।लोग बैठकर प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं।
Atarra, Banda | Aug 10, 2026