
#महंत से अभद्रता के मामले में सतीश सिंह समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
#त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रसड़ा में फुट पेट्रोलिंग की। इसी बीच पुरानी रामलीला कमेटी और महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि के बीच विवाद का मामला सामने आया। आरोप है कि सतीश सिंह और अन्य लोगों ने महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज तथा उनके अनुयायियों के साथ अभद्रता की।
#पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी के साथ उन्होंने रसड़ा में पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की थी। रसड़ा की प्राचीन रामलीला संवेदनशील स्थल होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि कमेटी के कुछ सदस्यों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रामलीला कमेटी से जुड़े मामले में सतीश सिंह और अन्य लोगों द्वारा महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज से बदतमीजी किए जाने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सतीश सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मेले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।