Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

OYO होटल में बदबू को लेकर मचाया जमकर उत्पात... युवक ने 15 साथियों के साथ मिलकर स्टाफ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित OYO होटल में पाइप-डंडे लेकर घुसकर मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने मामले में दो और आरोपियों मनीष उर्फ ईका और सेतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी वंश अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए अपने साथियों को लेकर होटल पहुंचा था। जहां वंश और उसके साथी होटल के अंदर घुसकर कर्मचारियों पर टूट पड़े, वहीं मनीष और सेतू बाहर खड़े होकर पूरी वारदात पर नजर रख रहे थे। गौरतलब है कि कमरे की सफाई और बदबू को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक 19 मई को करीब 10-15 युवक पाइप और डंडों से लैस होकर OYO होटल में घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने होटल कर्मचारियों को पीटा, और कमरे से आईफोन व 30 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी वंश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके दो और साथियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गैंग की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Panipat, Panipat | Jun 3, 2026

MORE NEWS