मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा - हर गेंद संभलकर खेलनी होगी, लेकिन सही समय पर सिक्सर भी लगाना होगा। मैं लगातार अपने विभाग में अच्छा काम कर रहा हूं। दूसरे राज्यों में मेरे काम की प्रशंसा होती है, लेकिन झारखंड में मेरे काम की उतनी चर्चा नहीं होती। शायद इसलिए कि मैं वंचित समाज से आता हूं और कुछ लोगों को मेरी तरक्की स्वीकार नहीं है। फिर भी मैं हार नहीं मानूंगा। अपने काम के दम पर जनता का दिल जीतता रहूंगा। मंत्री ने लिखा कि मैं हर गेंद संभलकर खेलूंगा, लेकिन जब मौका आएगा तो सिक्सर भी जरूर लगाऊंगा। पारी अभी बाकी है।
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026