बिहार के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर 8 हजार पाठों की बलि!
बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 18 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाअष्टमी के अवसर पर मंदिर में लगभग 8,000 पाठों की बलि दी गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के जरिए श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने का प्रयास किया गया।
नवमी के अवसर पर भी पाठा बलि का आयोजन निर्धारित किया गया था।
#TeldihaDurgaMandir #BankaNews #BiharNews #DurgaPuja2026 #Mahashtami #MandarTimesNews