कानपुर के रामादेवी फ्लाईओवर पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चकेरी की ओर से रामादेवी जा रही सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की बोलेरो का अचानक अगला पहिया टूट गया, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और हमराही अविनाश सिंह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से कांशीराम अस्पताल भिजवाया। हादसे के समय असिस्टेंट कमिश्नर प्रियंका बाजपेई गाड़ी में मौजूद नहीं थीं। क्षतिग्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
📍 स्थान: रामादेवी फ्लाईओवर, कानपुर
खबरों से जुड़े रहने के लिए फॉलो करें – Ground Zero News
#Kanpur #RamadeviFlyover #KanpurNews #RoadAccident #Chakeri #BreakingNews #GroundZeroNews #UPNews #KanpurPolice #AccidentNews