चित्रकूट में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, चार वाहन चालकों पर कार्रवाई, गाड़ियां जब्त!
आरोग्यधाम के पास शराब के नशे में वाहन चलाते मिले चार लोग, धारा 185 के तहत कार्रवाई
चित्रकूट। आरोग्यधाम के पास शराब के नशे में वाहन चलाने पर चार लोगों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया गया। सभी आरोपी अतर्रा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी चित्रकूट नीलेश तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि नशे में ड्राइविंग स्वयं और दूसरों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा है।