चित्रकूट में अवैध शराब की बिक्री पर सवाल, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में कथित अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कामतानाथ की पावन नगरी में जगह-जगह अवैध शराब बिकने के आरोपों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश में सरकार भाजपा की है, सांसद भाजपा के हैं और विधायक भी भाजपा के हैं, तो फिर धर्मनगरी चित्रकूट में कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही है?