
#उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होगी।
_________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार
_________________________________________________________
#परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी।
#आयोग ने सोमवार को परीक्षा वाले जिले की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा वाले जिले की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
#आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों को परीक्षा जिले की जानकारी के लिए वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘Examination’ सेक्शन में संबंधित विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद जरूरी विवरण दर्ज कर परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना देखी जा सकती है। यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।
#अभी प्रवेश पत्र जारी नहीं, अलग से मिलेगी सूचना
#आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है।
#प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना के लिए आयोग की
#आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
#परीक्षा केंद्र दूर बनाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी
#उधर, 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 में परीक्षा केंद्र दूर-दूर रखने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
#परीक्षा में 35,41,296 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद से 300 से 400 किलोमीटर दूरी तक परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। बाराबंकी के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के सैंकड़ों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र शाहजहांपुर में बनाए हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों में गहरी नाराजगी है।
#pet2026 #prayagraj #allahabad #uttarpradesh