Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

प्रदेश नेतृत्व का स्पष्ट संदेश – टिकट का फैसला संगठन करेगा, सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर दावेदारी करने वालों पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई। उत्तराखंड में bjp संगठन ने चुनावी दावेदारी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी कार्यकर्ता या नेता सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक मंचों पर विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश न करे। ऐसा करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसके लिए पार्टी की तय प्रक्रिया और संगठनात्मक मंच हैं। टिकट का निर्णय संगठन मेरिट, समर्पण, कार्यशैली और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए करेगा। इधर विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेशभर में सोशल मीडिया पर दावेदारी की होड़ तेज हो गई है। कई संभावित दावेदार पोस्टर, वीडियो और प्रचार सामग्री के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के समर्थकों के बीच भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी है। भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि पार्टी लाइन से हटकर सार्वजनिक रूप से टिकट की दावेदारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #betalghat #uttarakhand #pahad #haldwani #almora

Uttarakhand, India | Jul 1, 2026