सऊदी अरब की नामी कंपनी में नौकरी का मौका, 21 नवंबर को पटना में होगा इंटरव्यू
सऊदी अरब की प्रतिष्ठित बदरे अल मुल्ला कंपनी में विभिन्न पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 21 नवंबर 2026 को पटना में क्लाइंट इंटरव्यू आयोजित होगा।
भर्ती में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, डक्टमैन, पाइप फिटर और डक्ट इंसुलेटर के पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए 1250 से 1500 सऊदी रियाल मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को फ्री फूड के साथ चार घंटे अनिवार्य ओवरटाइम की सुविधा भी दी जाएगी।
आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की पॉलिसी के अनुसार आवास, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल भत्ता मिलेगा। दो वर्ष के अनुबंध पर प्रतिदिन आठ घंटे और सप्ताह में छह दिन काम करना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए खुर्शीद खान से मोबाइल नंबर 7524919221 और 7565919221 पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क कार्यालय नगरा मोड़ चौराहा, पुरानी पानी टंकी के पास, लिलकर रोड, सिकन्दरपुर, बलिया में स्थित है। इंटरव्यू का आयोजन नेशनल टेस्ट एंड टेक्निकल के माध्यम से होगा।