नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी खीरी के प्रयास से गरीब परिवार को मिला राशन।
ग्रामीण मंजीत निवासी ग्राम सरेंया तहसील धौरहरा मंगलवार को अपनी समस्या लेकर अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह से मिला। ग्रामीण बोला साहब बाढ़ में सब कुछ बह गया। रहने का घर नहीं खाने का राशन नहीं। तिरपाल और आवास तव दिलवाये देव। एडीएम ने ग्रामीण की समस्या को सुनते हुए एसडीएम को तत्काल गांव भेज कर ग्रामीण को खाद्य सामग्री दिलवाई ग्रामीण को तिरपाल भी दिलवाया। ग्रामीण ने एडीएम की प्रशंसा की। ग्रामीण बोला धौरहरा एसडीएम के पास कई बार गए उन्होंने बिल्कुल नहीं सुना एडीएम ने तत्काल हमारी समस्या सुनी मदद भी दिलवाई