लखीमपुर खीरी में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा हादसा। तिकुनिया के कौड़ियाला घाट के पास चारा लेने गए ग्रामीणों की नाव अचानक मोहाना नदी की तेज धारा में पलट गई।
नाव में सवार चार लोगों में दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि रंजीत और बलराम तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह की मौजूदगी में लापता ग्रामीणों की तलाश जारी है।
#LakhimpurKheri #FloodNews #MohnaRiver #UPNews #BreakingNews