
महाराजा अग्रसेन के उदघोष के साथ अखंड महाराजा अग्रसेन रसोई के भंडारे में भोजन वितरित किया गया
गौरव मित्तल ने किया विशाल भंडारा आयोजित व समाज सेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश
कुरुक्षेत्र, 2 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में मंगलवार को युवा समाजसेवी गौरव मित्तल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा गौरव मित्तल को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गौरव मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जीवन को जोड़ना अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विशेष गर्ग, कुलवंत गर्ग, जयपाल गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, अभय मित्तल, अर्जुन गर्ग, मास्टर सतपाल, बृज जिंदल, नवीन बंसल, अमित कंसल, कपिल मित्तल, राजेंद्र बंसल, सुमित मित्तल,सचिन अग्रवाल, सुरेश गोयल, सुमित गर्ग, मुनीश मित्तल, अशोक गर्ग, अमित रोहिल्ला, योगेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो परिचय : भंडारे के अवसर पर लोग।