
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर को टीकमगढ़ जिले के तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला के लिये होंगे रवाना
-
तीर्थदर्शन यात्रा हेतु आवेदक 23 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
-
मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के तीर्थ यात्रियों को 24 अक्टूबर 2026 को श्रवणबेलगोला यात्रा जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक पात्र हितग्राही इस यात्रा में श्रवणबेलगोला जाने हेतु अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 तक संबंधित जनपद पंचायत/नगर पालिका/नगर परिषद कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत यदि एक ही व्यक्ति द्वारा जनपद/नगर परिषद में पृथक-पृथक आवेदन किया गया है, तो आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिये जो व्यक्ति जिस नगर परिषद/जनपद का रहने वाला है, उसी नगर परिषद/जनपद पंचायत से ही आवेदन पत्र किये जायें। आवेदन पत्र में संग्लन अन्य दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड/वोटर कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी की छायाप्रति अनिवार्य रूप से दी जाये।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh