*दो कार्रवाई में 29 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान , जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पारसोली एवं निकुम्भ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 29 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
*पहली कार्रवाई : पारसोली थाना पुलिस ने 19 किलो 710 ग्राम अफीम डोडाचूरा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार*
पारसोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चित्तौड़गढ़-बेगूं मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को पैदल आते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गोपीलाल पिता पांचाराम विश्नोई, निवासी सांगड़वा, थाना चितलवाना, जिला जालौर तथा प्रवीण कुमार पिता बाबूलाल विश्नोई, निवासी गलिफा, थाना चितलवाना, जिला जालौर होना बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 19 किलो 710 ग्राम अवैध अ