21 अगस्त को विधानसभा में सदन की कार्रवाही में राष्ट्रगान के दौरान क्या हुआ, इसका सच सामने लाने के लिए भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सचिव को पत्र सौंपकर उस दिन की वीडियो क्लिप उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विधानसभा की कार्यवाही और उससे संबंधित रिकॉर्ड जनप्रतिनिधियों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यदि मुख्यमंत्री जी सच बोल रहे हैं, तो वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने से पीछे क्यों हट रहे हैं?
भाजपा विधायक दल वीडियो सामने लाकर मुख्यमंत्री के झूठ को एक बार फिर बेनकाब करके रहेगा।
Dharmpur, Mandi | Aug 22, 2026