
राजपूत समाज मुक्तिधाम मंदिर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
बिसाऊ। कस्बे के वार्ड नंबर 13 स्थित राजपूत समाज मुक्तिधाम के मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर से आरती में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्र, बिजली के केबल, तांबे का कलश सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। मंगलवार सुबह जब पुजारी नियमित आरती के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो मुख्य द्वार के पास बालाजी की मूर्ति रखी हुई मिली। इसके बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण करने पर चोरी की घटना का पता चला।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना अधिकारी शेर सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड नंबर 13 निवासी जाकिर खान पुत्र घीसू खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद राजपूत समाज और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।
#bissau #JhunjhunuPolice #arrest #police #गिरफ्तार Thar ki Awaaz AJAY Kunj Bihari Birmiwala Jhunjhunu Police
Churu, Churu | Jun 3, 2026