बेटी के जन्म पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, उत्साहपूर्वक कराया गृह प्रवेश
चूरू। आज भी समाज के कई हिस्सों में बेटे के जन्म पर विशेष उत्सव मनाने की परंपरा देखने को मिलती है, लेकिन बदलती सोच के बीच बेटी के जन्म पर भी खुशियां मनाने के प्रेरणादायक उदाहरण सामने आ रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के प्रदेश सचिव एवं निवर्तमान मनोनीत पार्षद एडवोकेट अशोक पंवार ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी सफाई कर्मचारी विकास पंवार और उनकी पत्नी कोमल के घर बेटी के जन्म पर पूरे परिवार और मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल रहा।
नवजात बालिका के अस्पताल से घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और ताशों की गूंज के बीच उसका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और परिवार सहित मोहल्ले के लोगों ने खुशी का इजहार किया। बालिका का गृह प्रवेश पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कराया गया।
मोहल्ले में गूंजती ढोल-नगाड़ों की आवाज मानो यह संदेश दे रही थी कि बेटी के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बेटी के आगमन से परिवारजन और क्षेत्रवासी बेहद खुश नजर आए तथा सभी ने नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और समान सम्मान का संदेश देने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
#churu #balmiki #betiyan__ghar__ki__ronaq #girlchild #babygirl Rafique Mandelia Payal Saini @top fans
Churu, Churu | Jun 2, 2026