अतरौलिया की छात्रा को डीएम ने दी सहयोग राशि, बनवाया निःशुल्क एमएसटी पास
तहसील बूढ़नपुर के अतरौलिया क्षेत्र (ग्राम खानपुर फतेह) निवासी छात्रा मेनका प्रजापति (पुत्री स्व. अमरजीत प्रजापति) की आगे की पढ़ाई के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
छात्रा विगत दिनों जनता दर्शन में सहायता के लिए पहुंची थी। इससे पूर्व भी उसकी पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए जिला मुख्यालय तक आने-जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निःशुल्क एमएसटी (बस पास) बनवाया गया था।