
🤼♂️🇮🇳 मंडी के जॉनी चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स की चयन समिति में शामिल
सुंदरनगर के जरल गांव निवासी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं रेसलिंग कोच जॉनी चौधरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें आईएसएफ जिम्नेसियाड-2026 (वर्ल्ड स्कूल गेम्स) के लिए भारतीय रेसलिंग टीम की चयन समिति में शामिल किया है।
📍 20-21 सितंबर: रायपुर, छत्तीसगढ़ में U-18 रेसलिंग चयन ट्रायल
🇧🇷 3-8 दिसंबर: रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में वर्ल्ड स्कूल गेम्स
जॉनी चौधरी भारतीय टीम के लिए देश के बेहतरीन U-18 पहलवानों में से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।
वर्तमान में एसएआई एनसीओई में रेसलिंग कोच के रूप में सेवाएं दे रहे जॉनी चौधरी इससे पहले भी भारत की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मंडी जिला रेसलिंग एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल के लिए गर्व का पल! 🇮🇳💪
#JohnnyChaudhary #Wrestling #WrestlingCoach #SGFI #WorldSchoolGames #ISFGymnasiade2026 #HimachalPradesh #Mandi #Sundernagar #WrestlingIndia #IndianWrestling #TeamIndia
Mandi, Mandi | Sep 15, 2026