Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*इंटर-स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन* पांवटा साहिब, 14 अगस्त (शुक्रवार): रोटरी पांवटा सखी द्वारा बीबी जीत कौर मेमोरियल स्कूल, पांवटा साहिब, जो दि कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित है, में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए *इंटर-स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल* मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए *“Good Eating Habits”* *(स्वस्थ खान-पान की आदतें)* तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए *“Drug Abuse Awareness”* *(नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता)* विषय रखा गया। प्रतियोगिता में कुल *13 स्कूलों के 51 विद्यार्थियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “Drug Abuse Awareness” विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाज को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता की भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर रोटरी पांवटा सखी के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम के साथ बीबी जीत कौर मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल * जंग बहादुर सिंह, दर्शन कौर* तथा स्कूल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 15, 2026

MORE NEWS