जमुई में पुलिस मुठभेड़! छात्र-छात्रा बदसलूकी केस का मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल
बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन यादव है।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक अन्य फरार आरोपी हरेराम यादव के पैर में चोट लगने और पैर टूटने की सूचना है।
फिलहाल पुलिस की ओर से मुठभेड़ और दोनों आरोपियों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Pi Express News से जुड़ी बिहार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें।
#Jamui #JamuiNews #JamuiCase #BiharNews #BiharCrime #PoliceEncounter #NandanYadav #HareramYadav #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #BiharViral #PoliceAction #PiExpressNews #FacebookViral #TrendingNews #मढ़ौरा
Araria, Araria | Sep 22, 2026