
#ब्रेकिंग #बाराबंकी
#हैदरगढ़ में #अल्ट्रासाउंड का #काला_कारोबार!
गरीब #गर्भवतियों के नाम पर #कमीशनखोरी का खेल?*
#बाराबंकी के #हैदरगढ़ कस्बे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि #हैदरगढ़ कस्बे में संचालित #पैथोलॉजी एवं #डायग्नोस्टिक सेंटरों में गरीब #गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के नाम पर आर्थिक #शोषण किया जा रहा है।
सरकारी अस्पतालों से आशा बहुओं को #कमीशन का लालच देकर महिलाओं को निजी सेंटरों तक भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि नामित "#रेडियोलॉजिस्ट" की जगह कथित "#फर्जी_डॉक्टरों" से "#अल्ट्रासाउंड" कराया जा रहा है!
सूत्रों के अनुसार, गरीब महिलाओं से मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं, जबकि जांच की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई की जगह मिलीभगत और वसूली का खेल चल रहा है।
#बड़ा_सवाल??
क्या मातृत्व सुरक्षा को कमीशन का बाजार बना दिया गया है? यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर एफआईआर, सेंटर सील और पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कब होगी?
RT News Hindi इस पूरे प्रकरण की पड़ताल करेगा और हर जिम्मेदार अधिकारी से जवाब मांगेगा।