
जिओ टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ जुटी — आए दिन की घटनाओं पर उठे सवाल
हरैया, बस्ती। थाना क्षेत्र के खमरिहा सुजात गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी युवक जय सिंह अचानक जिओ के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं। युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन लोग टावर पर चढ़ रहे हैं और अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बावजूद इसके दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सवाल यह है कि जब बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो जिओ जैसी बड़ी कंपनी अपने टावरों पर सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं तैनात कर रही? क्या किसी की जान जाने के बाद ही प्रशासन और कंपनी की नींद खुलेगी?
ग्रामीणों का साफ कहना है कि टावर पर चढ़ने वाले से कहीं अधिक जिम्मेदारी उस कंपनी की है जो अपने टावर को पूरी तरह असुरक्षित छोड़े हुए है। टावर की चारदीवारी, ताला और सुरक्षाकर्मी की तैनाती सुनिश्चित करना कंपनी का दायित्व है। प्रशासन को चाहिए कि वह दूरसंचार कंपनियों को टावर सुरक्षा के लिए कड़ाई से बाध्य करे और लापरवाही पर कार्रवाई करे।
फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है
#UttarPradesh #technology #Corruption #Haraiya #JioTower #TowerSafety #हरैया #बस्ती #nirmalupdates #UPNews #UttarPradeshNews #bastinews #followerseveryone
Basti, Basti | Jun 3, 2026