जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 03 जून 2026
राज्य कर विभाग यूपी सरकार के निर्देश पर आज राज्य कर खंड 2 जनपद बस्ती के अंतर्गत नारायण वाटिका , बभनान बाजार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबल मालानी अध्यक्ष नगर पंचायत, बभनान द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपेंद्र यादव उपायुक्त राज्य कर खंड 2 बस्ती के द्वारा व्यापारियों को जीएसटी के अंतर्गत पंजीयन कराने, पंजीयन में नवीनतम सुधार व पंजीयन के लाभ, व्यापारी दुर्घटना बीमा, समय से रिटर्न दाखिल करने तथा माह सितंबर 2025 के जीएसटी 2.0 के सुधारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान द्वारा भी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने तथा समय से रिटर्न व कर जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।अनेक व्यापारियों द्वारा अपनी जीएसटी संबंधी समस्या रखी गई जिसके समाधान के बारे में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मण्डल, बभनान रहे तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता राधेश्याम कमलापुरी मौजूद रहे कार्यक्रम में विभाग के अवनीश कुमार पाण्डेय प्रधान सहायक, अभिषेक कुमार, मनमोहन , रोहित शुक्ला जीएसटी अधिवक्ता तथा व्यापारीगण राजकुमार जायसवाल, राजेश नारायण,राजेश कुमार,अभय कसौधन, महबूब खान युवा व्यापारी नेता विजय जायसवाल सहित बभनान बाजार व आस पास के बाजार के बड़ी संख्या में व्यापारी जन उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 3, 2026