यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। जहां एक ओर हाईकोर्ट ने तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है, तो वहीं दूसरी ओर पंचायती राज विभाग ने प्रशासक के पद पर तैनात किए गए ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को अगले छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
बता दें कि प्रशासकों का कार्यकाल इसी माह 24 नवंबर तक है। इस बीच, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित नहीं हो जाता है, तब तक पंचायत चुनाव नहीं होने देंगे। उन्होंने ये बयान एक जनसभा के दौरान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
#OPRajbhar #OmPrakashRajbhar #UPPolitics #UttarPradesh
Amroha, Amroha | Nov 7, 2026