
MLC मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जन सुराज ने CEO बिहार को सौंपा ज्ञापन
📍 पटना: MLC चुनाव की मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), बिहार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
पार्टी का दावा है कि तिरहुत क्षेत्र की मतदाता सूची में 1,668 नाम डुप्लीकेट पाए गए हैं। जन सुराज ने सूची में सुधार की मांग करते हुए कहा कि चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले त्रुटियों को दूर किया जाए।
मनोज भारती ने यह भी मांग की कि विधानसभा और लोकसभा की तरह विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने में भी व्यवस्थित रिवीजन प्रक्रिया अपनाई जाए और स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं की सूची को अलग-अलग व्यवस्थित किया जाए।
वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि चुनाव की अधिसूचना के बाद जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में त्रुटियां नहीं रहने देने का प्रयास किया जाएगा।
शिष्टमंडल में आईपीएस जितेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
#TirhutNews #BiharNews #MLCElection #JanSuraaj #BiharPolitics #VoterList
Bihar, India | Sep 11, 2026