जेईई एडवांस्ड में टौणी देवी के रोहित ने रचा इतिहास, आल इंडिया रैंक 1711 हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र का बढ़ाया मान
टौणी देवी (हमीरपुर) —
ग्राम लालयार के होनहार छात्र रोहित शर्मा ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1711 प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा दिया है। इससे पहले जेईई मेन्स में उन्होंने 99.95 परसेंटायल ( आल इंडिया रैंक 802) की शानदार उपलब्धि हासिल की थी।
रोहित के पिता मनोहर लाल (पूर्व सैनिक, वर्तमान में पटवारी) व माता रीना कुमारी (ग्राम पंचायत प्रधान) ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। उनके बड़े भाई राहुल ने भी जेईई मेन्स में 95 परसेंटायल पाया।
डीएवी स्कूल ग्रेयोह के इस छात्र ने फिजिक्स वाला से ऑनलाइन कोचिंग ली। उनकी मेहनत ने साबित कर दिया कि ग्रामीण छात्र भी देश के टॉप संस्थानों में जगह बना सकते हैं। अब उनका आईआईटी में प्रवेश लगभग तय है। पूरे क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला जारी है।