आरक्षी मिथिलेश पाल का उपनिरीक्षक व ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन, एसपी ने दी शुभकामनाएं
बलिया। पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी मिथिलेश पाल ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2019 बैच के आरक्षी सशस्त्र पुलिस मिथिलेश पाल, वर्तमान में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की स्कॉर्ट ड्यूटी पर नियुक्त हैं। उनका चयन उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस-2025 एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरक्षी मिथिलेश पाल से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिथिलेश पाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल करियर के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।
आरक्षी के रूप में सेवा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
#BalliaPolice #BalliaNews #MithileshPal #UPPolice #PoliceNews