
इंदरगढ़ माता के जागरण में झूमे श्रोता।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की।
गंगापुर सिटी मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार रात्रि 9:00 बजे इंदरगढ़ दरबार जिला बूंदी में गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में राजराजेश्वरी बिजासन माता का दरबार सजाकर भगवती जागरण कार्यक्रम में माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे रविवार प्रातः 7:00 बजे सैकड़ो यात्री श्रद्धालु माता रानी का ध्वज हाथों में लेकर जयकारा लगाते हुए इंदरगढ़ माता के दरबार दर्शन के लिए रवाना हुए माता रानी को हलवा पूड़ी चना पुआ पापड़ी का भोग लगाकर परिवार व देश खुशहाली की कामना की प्रातः 8:00 माता रानी के मंदिर के समीप दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को विशाल भंडारा आयोजन में हलवा पूड़ी सब्जी का वितरण कार्यक्रम नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल भक्त देवीचरण गर्ग भक्त अशोक करौली के नेतृत्व में माता के दर्शनार्थी यात्रियों को प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया गौरतलब है कि प्रत्येक माह माता रानी की यात्रा कर भगवती जागरण के साथ विशाल भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाता है प्रसादी वितरण के साथ गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में कन्याओं का पूजन करके भोजन कराकर भेंट अर्पित कर आशीर्वाद लिया व श्रद्धालु यात्रियों ने पंगत पर प्रसादी पाई कार्यक्रम में गंगापुर सिटी क्षेत्र सहित हिंडौन करौली कुड़गांव सवाई माधोपुर क्षेत्र के यात्री श्रद्धालु बढ़ चढ़कर आयोजन में शामिल हुए