
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे, चले दिल्ली--- राजद नेता नवनीत कुमार झा
शिवहर-- शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली में हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
श्री झा कहा है कि रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए 1 नवंबर 2026 को आयोजित विपक्ष की रैली में शामिल होंगे।
युवा नवनीत कुमार झा ने कहा है कि हमारा नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं ।नागरिकों के वोट के अधिकार को छिनने का कार्य किया जा रहा है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि अधिकार को छिनने से लोगों में गुस्सा है। जिस तरह से साढ़े 13 करोड़ मतदाताओं का नाम विलोपित करके चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कार्रवाई की है ,उसके प्रतिकार में लोकतांत्रिक अधिकार के लिए रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने जा रहे हैं।
*भारतवर्ष लाइव न्यूज नेटवर्क*