
पाली एवं धानमिल फीडर से 09 अगस्त को बंद रहेगी बिजली
-----
132 केव्ही उपकेन्द्र श्योपुर पर स्थापित 132 केव्ही मेनबस साइड आइसोलेटर-आर फेज हॉट प्वांइट अंटेंड करने एवं जंपर बदलने के कार्य के चलते 33 केव्ही फीडर पाली एवं धानमिल फीडर पर 09 अगस्त को प्रातः 09 बजे से प्रातः 11 बजे तक दो घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
प्रबंधक वितरण केन्द्र श्योपुर शहर ने बताया कि उक्त कार्य होने से 33 केव्ही पाली फीडर से जुडे क्षेत्र वार्ड नंबर 14,15, फक्कड चौराहा, गांधीनगर, कमालखेडी, बडौदा रोड, पटेल चौक, पुल दरवाजा, मछली मार्केट, भोई मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गांधीगर, खरंजा रोड, जयश्री पैलेस कॉलोनी, पीली कोठी, चंबल कॉलोनी, नर्सरी के सामने, पप्पू होटल के आसपास, कॉलेज के सामने, जाट छात्रावास, जागा मोहल्ला, मोहनजी की बगीची, महाराणा प्रताप नगर, नागदा रोड, मजिस्द के पीेछे, चिंताहरण मंदिर के पीछे, कैनरा बैंक गली, मधुवन नगर, कल्याणपुरम कॉलोनी, प्राची नगर, गुलमोहर कॉलोनी, बजाज नगर, रेलवे फाटक, एससीआई गोदाम एरिया में विधुत की सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार 33 केव्ही धानमिल फीडर से जुडे क्षेत्र हिन्दू धर्मशाला, गैस एजेंन्सी रोड़, बालापुरा, जय स्तम्भ, मैन बाजार, चूड़ी बाजार, घास गली, बोहरा बाजार, टोडी बाजार, ब्राह्राण पाडा, मोती टिकिया, हम्बाल मोहल्ला, पुरानी कचहरी, पुरानी सब्जी मण्डी, छिपा मोहल्ला आनन्द नगर, चैनपुरा, पुलिस लाईन, जैन होटल के पीछे, डाक्टर कॉलोनी, पाम होटल ऐरिया गिट्टी केसर, अस्पताल, स्टेडियम, ढेंगदा, ईको सेंटर, जिला पंचायत, न्यायालय मजिस्टेट कॉलोनी, शिवपुरी रोड़ विकास नगर, हाउसिंग बोर्ड, केंन्द्रीय विधालय, शिवपुरी रोड चूंगी नाके तक, पटवारी कॉलोनी, शिव नगर कॉलोनी कण्डेल बाजार, भैस पाड़ा, किला बगीची, चतरदास का टिला, गुलेया मोहल्ला, गुलाब बाडी, हरिजन बस्ती, ईदगाह रोड प्रभावित रहेंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur