डालनवाला में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का शक
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक आवास में महिला की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या उसके पति ने की है।
एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरा मामला जांच के अधीन है। एफएसएल टीम को भी भेजा जा रहा है, जिसके बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
सूत्रों के अनुसार, दो दंपत्ति अपने बच्चों के साथ मकान मालिकों के घर में रह रहे थे। मृतक महिला घर के घरेलू कामकाज किया करती थी।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आगे की जांच तेज कर दी है।