चीनी की महंगी दरो को देख भड़के विभागीय मंत्री कहां चीनी कालाबाजारी करने वालों पर होगी प्राथमिकी दर्ज।
बिहार/बांका। अचानक चीनी के दरों में काफी उछाल को देखते हुए राज्य के विभाग के गाना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने राज्य के तमाम जिलों के पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि चीनी की कालाबाजारी करने वालों व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम में रखे चीनी का जांच करते हुए स्टाक पंजी की भी जांच करने को निर्देश जारी किया गया है । गन्ना उद्योग मंत्री के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की जब चीनी प्रयाप्त मात्र में उपलब्ध है तो चिनी के मूल्यों में इतनी बड़ी वृद्धि होना यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेंगी।