शिक्षा विभाग के श्री खरे ने राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
---
जिला शिक्षा केन्द्र खण्डवा में पदस्थ एपीसी अकादमिक श्री संजीव कुमार खरे गत दिनों छतरपुर में आयोजित स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेन्टल एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोला फेक में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 50+ आयु वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे और इसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी एवं जिला शिक्षा केन्द्र के समस्त स्टॉफ ने उन्हें बधाई दी है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#khandwa