Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

राष्ट्रीय राजमार्ग 719 चंबल नदी पर निर्मित सेतु से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित सार्वजनिक सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में दिया आदेश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115, 116, 119 के अंतर्गत सार्वजनिक सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में, भिण्ड जिला के सीमान्तर्गत आदेशित किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 719 चंबल नदी पर निर्मित सेतु से भारी वाहनों (दो, तीन, चार पहिया वाहनों को छोड़कर शेष समस्त वाहन) का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित (नो एण्ट्री) रहेगा तथा भारी वाहनों के प्रवेश को रोके जाने हेतु स्थाई बैरियर लगवाये जायें। संभागीय प्रबंधक मoप्रo सड़क विकास निगम प्रतिबंधित अवधि में भिण्ड होते हुए उच्च स्तरीय सेतु से उ०प्र० राज्य की ओर जाने वाले वाहनों के लिये वैकल्पिक मार्ग हेतु आवश्यक यातायात चिन्ह लगाया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया है कि ग्वालियर-भिण्ड-म०प्र०/उ०प्र० सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर चंबल नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय सेतु जो म०प्र० राज्य एवं उ०प्र० राज्य को आपस में जोड़ता है। यह सेतु अधीशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, लोक निर्माण विभाग ईटावा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्थित है। म०प्र० सडक विकास निगम ने सेतु का विस्तृत तकनीकी परीक्षण/आंकलन सक्षम सेतु विशेषज्ञ टीम से कराये जाने, आवश्यक संधारण/मरम्मत कार्य पूर्ण होने तथा आवश्यक लोड टेस्ट तकनीकी अनुशंसा प्राप्त होने तक भारी वाहनों का उक्त सेतु से आवागमन निरूद्ध किए जाने हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया है। प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार बड़े/भारी वाहनों (दो, तीन, चार पहिया वाहनों को छोड़कर शेष समस्त वाहन) को रोका जाना आवश्यक है। उक्तादेश दिनांक 20 जून 2026 से 04 जुलाई 2026 तक प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 177 एवं अन्य दण्डात्मक प्रावधानों के अंतर्गत दण्डनीय होगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

गोरमी नगर में समर मेले का प्रारंभ...

गोरमी नगर में समर मेले का प्रारंभ...

Bhind Nagar, Bhind | Jun 24, 2026

*ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते से हटाया गया वर्षों पुराना अतिक्रमण*
 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
 *धार्मिक स्थल पर जाने वाला रास्ता लगभग पिछले 20 वर्षों से था कब्जे में* 
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते का विवाद पिछले लगभग 20 वर्षों से था यह शासकीय रास्ता लगभग 200 मीटर लंबा एवं 66 फीट चौड़ा था जिस पर ग्राम के ही ग्रामीणों संतोष कुमार पुत्र कृपाराम झुंण्डी लाल पुत्र बैजनाथ, रामकुमार पुत्र कृपाराम ,अरविंद कुमार पुत्र कृपाराम के द्वारा रास्ते को नष्ट करके खेती की जा रही थी मामला जब SDM लहार संज्ञान में आया तब अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के द्वारा चार पटवारीयों का दल बनाकर विवादित भूमि सर्वे नंबर 1057 के विधिवत सीमांकन के आदेश दिए गए गए जिसके क्रम में तहसीलदार दीपक शुक्ला के निर्देशन में राजस्व दल के द्वारा ग्राम जमुहा पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया गया

 *राजस्व दल एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय रोड का कार्य प्रारंभ करवाया गया* 

 सीमांकन पश्चात सर्वे क्रमांक 1057 पर मंगलवार को एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस बल ने  मौके पर पहुंचकर शासकीय मुरम रोड का निर्माण प्रारंभ करवाया.. अतिक्रमण हटाने के बाद एवं सड़क निर्माण के पश्चात ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए अब निर्वाध रूप से पहुंच सकेंगे..  मौके पर इस कार्रवाई के दौरान राजस्व मौजा पटवारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं पटवारी योगेंद्र अनिल एवं पुलिस बल उपस्थित रहा ..

*ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते से हटाया गया वर्षों पुराना अतिक्रमण* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *धार्मिक स्थल पर जाने वाला रास्ता लगभग पिछले 20 वर्षों से था कब्जे में* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते का विवाद पिछले लगभग 20 वर्षों से था यह शासकीय रास्ता लगभग 200 मीटर लंबा एवं 66 फीट चौड़ा था जिस पर ग्राम के ही ग्रामीणों संतोष कुमार पुत्र कृपाराम झुंण्डी लाल पुत्र बैजनाथ, रामकुमार पुत्र कृपाराम ,अरविंद कुमार पुत्र कृपाराम के द्वारा रास्ते को नष्ट करके खेती की जा रही थी मामला जब SDM लहार संज्ञान में आया तब अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के द्वारा चार पटवारीयों का दल बनाकर विवादित भूमि सर्वे नंबर 1057 के विधिवत सीमांकन के आदेश दिए गए गए जिसके क्रम में तहसीलदार दीपक शुक्ला के निर्देशन में राजस्व दल के द्वारा ग्राम जमुहा पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया गया *राजस्व दल एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय रोड का कार्य प्रारंभ करवाया गया* सीमांकन पश्चात सर्वे क्रमांक 1057 पर मंगलवार को एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शासकीय मुरम रोड का निर्माण प्रारंभ करवाया.. अतिक्रमण हटाने के बाद एवं सड़क निर्माण के पश्चात ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए अब निर्वाध रूप से पहुंच सकेंगे.. मौके पर इस कार्रवाई के दौरान राजस्व मौजा पटवारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं पटवारी योगेंद्र अनिल एवं पुलिस बल उपस्थित रहा ..

Bhind Nagar, Bhind | Jun 23, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया गया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति में प्रदेश में विद्यालयों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद 315 विद्यालयों को हाई स्कूल में उन्नत करने तथा 214 नए हायर सेकेंडरी विद्यालय उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर ₹635 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी और आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
 
- *श्री चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री*

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया गया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति में प्रदेश में विद्यालयों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद 315 विद्यालयों को हाई स्कूल में उन्नत करने तथा 214 नए हायर सेकेंडरी विद्यालय उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर ₹635 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी और आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। - *श्री चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री*

Bhind Nagar, Bhind | Jun 23, 2026