कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) हेतु गारंटी योजना की जानकारी लेते हुए बताया गया कि इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, रोजगार के अवसरों का सृजन, आजीविका को सशक्त बनाना तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि जिले में जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने योजना के अंतर्गत कंटूर ट्रेंच, बोल्डर चेक, गेबियन संरचनाएं, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, कूप पुनर्जलभरण, बोरवेल �