*बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मुंह खोलने पर दी 'घर से उठवाने'की धमकी!*
*👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत*
*👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित*
*बुढ़ार (शहडोल)।*
*कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मुंह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।*
*👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!*
*पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।*
*👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी*
*👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"*
*👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार*
*इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।*
*👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*