
न्याय न मिलने से हिंदू किसान पलायन को मजबूर, सीएम योगी से लगाई गुहार
.
खेत से कब्जा हटवाने व जबरन सुलह कराने वाले अधिकारियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
.
#हरदोई: अहिरोरी निवासी किसान कल्लू प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और लगातार उत्पीड़न के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, जिसके चलते अब वह अपना घर और खेत बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, ग्राम अहिरोरी निवासी कल्लू प्रजापति ने आरोप लगाया है कि यूनुस खां, अशरफ, आमिद खां और हबीब खां ने उनकी कृषि भूमि (गाटा संख्या 1805क) पर अवैध कब्जा कर रखा है। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लगातार धमकाने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन निष्पक्ष जांच के बजाय जांच अधिकारियों ने उन पर दबाव बनाकर जबरन सुलहनामा लिखवा लिया। इसके बावजूद न तो अवैध कब्जा हटाया गया और न ही उनकी फसल व आर्थिक नुकसान की भरपाई की गई। कल्लू प्रजापति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जबरन सुलहनामा कराने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, अवैध कब्जा हटवाया जाए, आर्थिक नुकसान का हर्जाना दिलाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026