जुन्नारदेव में सांसद श्री बंटी विवेक साहू का बड़ा ऐलान
⛏️ मोआरी सहित कन्हान क्षेत्र में जल्द खुलेंगी नई कोयला खदानें!
नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विवेक “बंटी” साहू ने क्षेत्र के विकास और रोजगार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सांसद ने कहा कि मोआरी सहित कन्हान क्षेत्र में नई कोयला खदानें खोलने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं WCL के सीएमडी से मुलाकात कर कन्हान क्षेत्र की समस्याओं, रोजगार और नई खदानों के विषय को प्रमुखता से रखा गया है।
नई खदानों के खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है और कन्हान कोयलांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल सकती है।
💥 मोआरी सहित नई खदानें—कन्हान क्षेत्र में विकास और रोजगार की नई उम्मीद!
#जुन्नारदेव #मोआरी #कन्हान #नई_कोयला_खदान #रोजगार #विकास #बंटी_विवेक_साहू #छिंदवाड़ा #Junnardeo #Kanhan #CoalMines
Junnardeo, Chhindwara | Sep 23, 2026