गिरिडीह: गिरिडीह-डुमरी रोड पर बंदरकुप्पी के मैगी पॉइंट के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव सदर अस्पताल लाया गया
गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।रात 2 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बभनटोली निवासी 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है।