जबलपुर: एमपी के ग्वारीघाट पर बुजुर्ग ने तड़पकर तोड़ा दम, घाट पर छोड़कर चले गए थे परिजन
"खून के रिश्ते जब सफेद हो जाएं और व्यवस्था जब अंधी हो जाए... तो अंजाम सिर्फ और सिर्फ मौत होता है।" जबलपुर के पवित्र ग्वारीघाट से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को तार-तार कर दिया। बालाघाट के रहने वाले वृद्ध भागीरथ जी को उनकी ही सगी बेटी ने बेसहारा छोड़ दिया। बेटी के कहने पर एक युवक उन्हें जबलपुर लेकर आया और इस लाचार, बीमार पिता को ग्वारीघाट